Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

एसपी रेखा यादव के नेतृत्व में हरेला पर चम्पावत पुलिस ने : लगाए 350 से अधिक पौधे

Abid Hussain

Thu, Jul 16, 2026

चम्पावत। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के नेतृत्व में जनपद चम्पावत पुलिस ने जिलेभर में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया। एसपी रेखा यादव ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया।

उन्होंने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है और प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का दायित्व निभाना चाहिए। अभियान के तहत जिलेभर में 350 से अधिक देवदार, नीम, कचनार, माल्टा, नींबू, जामुन, आम, अमरूद, आंवला, संतरा, रीठा, बांज और तेजपत्ता सहित विभिन्न फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। सभी थाना एवं शाखा प्रभारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें