Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

हरित भविष्य की ओर बड़ा कदम: एनएचपीसी परिसर में लायंस क्लब जोन-22 ने 75 : पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया सशक्त संदेश

Abid Hussain

Wed, Aug 5, 2026

टनकपुर। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से लायंस क्लब जोन-22 ने एनएचपीसी परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाकर हरित भविष्य की दिशा में मजबूत पहल की। जोन चेयरपर्सन-22 लायन जी.डी. जोशी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के तहत लगभग 75 फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम मंडलाधीश लायन परमजीत सिंह के निर्देश तथा मंडल पर्यावरण समिति के मार्गदर्शन में "एक मंडल, एक वैश्विक कारण – एक दिन, एक जगह" अभियान के अंतर्गत आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनएचपीसी के परियोजना प्रमुख ऋषि रंजन आर्य एवं महाप्रबंधक जावेद अंसारी रहे। उनके साथ एनएचपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।

इस अभियान में लायंस क्लब खटीमा, लायंस क्लब बनबसा एवं लायंस क्लब टनकपुर ने संयुक्त रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम में लायंस क्लब खटीमा के अध्यक्ष लायन अंकित पाण्डेय, जोन चेयरपर्सन लायन जी.डी. जोशी, लायन अजय अग्रवाल, लायन पुष्कर भट्ट, लायन अजय त्रिवेदी, लायंस क्लब बनबसा के अध्यक्ष लायन अभिषेक अग्रवाल, लायन जगजीत गांधी, लायंस क्लब टनकपुर के अध्यक्ष लायन रचित अग्रवाल, लायन गौरव अग्रवाल, लायन वैभव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्यों एवं एनएचपीसी अधिकारियों ने पौधरोपण किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, सुरक्षित पर्यावरण और बेहतर भविष्य देने का संकल्प है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश देते हुए प्रकृति के प्रति सामूहिक दायित्व निभाने पर विशेष बल दिया गया।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें