Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

हरेला पर्व पर वरिष्ठ व्यवसायी संजय अग्रवाल 'मगन बिहारी' ने किया : पौधरोपण, दी शुभकामनाएं

Abid Hussain

Thu, Jul 16, 2026

टनकपुर, 16 जुलाई। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर नगर क्षेत्र के वरिष्ठ व्यवसायी संजय अग्रवाल 'मगन बिहारी' ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

संजय अग्रवाल ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। हमें इस पर्व के अवसर पर पौधरोपण कर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने समस्त प्रदेश एवं देशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक यदि वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण योगदान होगा।

हरेला पर्व के अवसर पर किए गए इस पौधरोपण कार्यक्रम की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें