Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का वृक्षारोपण अभियान, : पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Abid Hussain

Fri, Jun 5, 2026

टनकपुर/बनबसा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा जनपद चम्पावत के टनकपुर एवं बनबसा मंडल में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ के निर्देशानुसार खेल मैदान, प्राथमिक विद्यालय तथा कब्रिस्तान परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मुवश्शिर अली (गोलू) के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की अमूल्य धरोहर ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

जिला अध्यक्ष मुवश्शिर अली गोलू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान की भावना को भी मजबूत करना है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री अमजद हुसैन, कार्यक्रम संयोजक ऐन रिजवान, सह संयोजक, साहिल नसीब हुसैन, सदस्य समीर अहमद, नजीर हुसैन, बूथ अध्यक्ष श जावेद अली, मोहम्मद अलीम, अबरार अली सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित उत्तराखंड और स्वच्छ भारत के निर्माण हेतु निरंतर वृक्षारोपण एवं पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें