Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

ABID SIDDIQUI : टनकपुर में पीएनजी की एंट्री, कई इलाकों में रजिस्ट्रेशन शुरू

Abid Hussain

Thu, Apr 16, 2026

टनकपुर। नगर क्षेत्र के कार्की फॉर्म, आंबाग रोड और विष्णुपुरी कॉलोनी में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) सेवा की शुरुआत की दिशा में कार्य तेज हो गया है। इन क्षेत्रों में घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

, गैसोंनेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीनियर वरिष्ठ प्रबंधक नीरज जोशी ने बताया कि अब तक करीब 5 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, जिससे जल्द ही उपभोक्ताओं को घर बैठे पाइप के जरिए गैस आपूर्ति मिलने लगेगी। पीएनजी कनेक्शन के लिए ₹590 का रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित किया गया है। उपभोक्ताओं के घरों में मीटर लगाए जाएंगे और हर दो महीने में बिलिंग की जाएगी।

जरूरी दस्तावेजों में आधार कार्ड, एड्रेस प्रूफ, एलपीजी कनेक्शन बुक तथा राशन कार्ड या बिजली बिल शामिल हैं। इसके अलावा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए भी कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।

रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क इच्छुक उपभोक्ता गैसोनेट कंपनी की मार्केटिंग टीम से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए रंजीत कुमार (मोबाइल: 9135444455) से जानकारी ली जा सकती है।

उन्होंने कहा कि पीएनजी प्रोजेक्ट के शुरू होने से शहरवासियों को सस्ती, सुरक्षित और सुविधाजनक गैस आपूर्ति का लाभ मिलेगा। साथ ही, गैस सिलेंडर की मौजूदा दिक्कतों से भी धीरे-धीरे राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें