Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

सौदागरों पर शिकंजा कसने की तैयारी

सितंबर को विशेष आयोजन

 प्रतियोगिता में विजन पब्लिक स्कूल अव्वल

बाह्य न्यायालय टनकपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

पंडित जीबी पंत की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई, मरीजों को वितरित किए फल

सुचना

मनिहार गोठ चौकी इंचार्ज का बुके देकर किया गया स्वागत : लोगों की सेवा हेतु पुलिस हमेशा तत्पर, तेज कुमार

Abid Hussain

Sat, Aug 30, 2025

टनकपुर/ भाजपा  अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमजद भाई एवं ग्राम प्रधान शहाना खातून ने संयुक्त रूप से  शनिवार को मनिहार गोठ चौकी प्रभारी से शिष्टाचार  मुलाकात कर उनको बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने उप निरीक्षक तेज कुमार से आग्रह करते हुए कहा की समस्याओं का निराकरण यथा शीघ्र किया जाए। जिससे ग्रामीणों को सहूलियत हो। मौके पर उप निरीक्षक तेज कुमार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मनिहार गोठ चौकी पुलिस लोगों की सेवा हेतु हमेशा तत्पर है। कहा क्षेत्र के लोग अफवाह पर ध्यान ना दें एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की सहायता करें किसी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें सूचित करें सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने नशे एवं अन्य अपराधों को रोकने में सहयोग की अपील की। इस मौके पर ग्राम प्रधान शहाना खातून, बूथ अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद सलमान, मुवश्शिर अली, नजीर हुसैन, मोहम्मद रफीक, संतरु आदि मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें