Fri 14 Aug 2026

ब्रेकिंग

एनसीसी कैडेट्स हर घर तिरंगा और टीबी मुक्त भारत का संदेश लेकर निकले

दिलाई राष्ट्र निर्माण की शपथ

बेचने वालों को चालान की चेतावनी, पॉलीथिन व सड़क किनारे गंदगी पर 3500 रूपए जुर्माना

‘नंदा शिखर सम्मान’

से मांगी तत्काल व्यवस्था”

सुचना

रिपोर्ट : आबिद सिद्दीकी : ईद-उल-अजहा को लेकर तैयारियां पूरी, विभिन्न मस्जिदों में नमाज का समय घोषित

Abid Hussain

Wed, May 27, 2026

ईद-उल-अजहा को लेकर तैयारियां पूरी, विभिन्न मस्जिदों में नमाज का समय घोषित

टनकपुर। ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर नगर सहित आसपास क्षेत्रों में तैयारियां तेज हो गई हैं। मुस्लिम समुदाय में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। प्रशासन ने भी शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर कमर कस ली है।

 क्षेत्र में ईद-उल-अजहा की नमाज का समय तय कर दिया गया है। जामा मस्जिद मनिहारगोठ में सुबह 7:30 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। वहीं नगर की पुरानी जामा मस्जिद में सुबह 8:00 बजे तथा नई जामा मस्जिद टनकपुर में सुबह 8:30 बजे नमाज अदा की जाएगी।

ईद को लेकर मस्जिदों में साफ-सफाई, सजावट एवं अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदवासियों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें