Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

 31 जनवरी अंतिम चेतावनी: ई-केवाईसी नहीं तो राशन होगा बंद  : प्रियंका भट्ट पूर्ति अधिकारी चंपावत

Abid Hussain

Wed, Jan 14, 2026

चंपावत /  आयुक्त, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तराखंड, देहरादून के स्पष्ट व कड़े निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत के सभी राशन कार्ड धारकों को अंतिम रूप से सूचित किया जाता है कि जिन लाभार्थियों ने अब तक अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे हर हाल में 31 जनवरी 2026 तक यह प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने दो टूक शब्दों में कहा है कि निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले लाभार्थियों के राशन कार्ड निरस्त किए जा सकते हैं, और ऐसे मामलों में उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत मिलने वाले सरकारी खाद्यान्न से पूर्णतः वंचित कर दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित लाभार्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ई-केवाईसी की सुविधा सभी उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के माध्यम से उपलब्ध है। विभाग किसी भी प्रकार की ढिलाई या बहानेबाजी स्वीकार नहीं करेगा।

प्रशासन की सख्त अपील है कि सभी राशन कार्ड धारक आखिरी समय का इंतजार किए बिना तुरंत अपनी ई-केवाईसी पूर्ण कराएं, अन्यथा राशन बंद होने की स्थिति में कोई सुनवाई नहीं होगी।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें