Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

आईओसी के निर्देशों से बॉर्डर पर राहत, जवानों को अब आसानी से मिलेगी गैस : समस्या का हुआ समाधान

Abid Hussain

Sat, Apr 4, 2026

चंपावत / बॉर्डर पर तैनात जवानों को गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर सामने आ रही परेशानियों के बीच अब राहत की खबर सामने आई है। आईओसी (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन) के अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जवानों को गैस आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि बॉर्डर क्षेत्रों में तैनात जवानों एवं पूर्णागिरि मेले में आए बाहरी फोर्स स्थानीय पुलिस को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि उनके दैनिक कार्य प्रभावित न हों। खाना बनाने जैसी बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाने पर विशेष जोर दिया गया है।

आईओसी के इस कदम से जवानों के बीच राहत का माहौल है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि गैस संकट पूरी तरह समाप्त होगा और ड्यूटी पर तैनात जवान बिना किसी परेशानी के अपने कार्यों को अंजाम दे सकेंगे।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें