Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

: स्पर्श आउटरीच प्रोग्राम: लेखा कार्यालय प्रोजेक्ट हीरक टनकपुर के तत्वाधान में पूर्व सैनिकों की समस्याओं का किया गया समाधान

रिपोर्ट/ आबिद सिद्दीकी

टनकपुर/ स्पर्श' - पेंशन प्रशासन प्रणाली (रक्षा) के सुचारू क्रियान्वयन की दिशा में अपनी चल रही पहल के तहत, रक्षा लेखा  महा नियंत्रक,  दिल्ली रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक सीमा सड़क दिल्ली के सौजन्य से  तथा लेखा कार्यालय प्रोजेक्ट हीरक टनकपुर के तत्वाधान में रक्षा पेंशनरों के लिए विशेष कार्यक्रम शुक्रवार को टनकपुर के सैनिक आराम ग्रह निकट पिथौरागढ़ चुंगी में एक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस प्रयास का उद्देश्य उन रक्षा और रक्षा नागरिक पेंशनभोगियों की पहचान करना था, जो स्पर्श में चले गए हैं, स्पर्श पेंशनभोगियों के जीवन प्रमाणीकरण की सुविधा प्रदान करना और त्वरित शिकायत निवारण सुनिश्चित करना था।

■■ एक पएक व्यापक पहल

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने किया। कार्यक्रम में रक्षा लेखा विभाग की वरिष्ठ अधिकारी संयुक्त नियंत्रक एन. गोहेन तथा हीरक प्रोजेक्ट लेखा विभाग के सहायक नियंत्रक सुनील पांडे ने भाग लिया। शिविर के दौरान लगभग 100  से अधिक भूतपूर्व सैनिक अपने आश्रितों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए और आउटरीच से लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम का उद्देश्य पेंशनभोगियों को सीधी सहायता प्रदान करना और स्पर्श के तहत उनके पेंशन खातों से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान करना था। कार्यक्रम को सफल बनाने में गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, नंदन सिंह डांगी,  लेखा विभाग की टीम के आशीष सिंह, वीके जोशी, राकेश कुमार, पंकज कुमार, अनुज शर्मा, का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मौके पर कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, कैप्टन हरिश्चंद्र कापड़ी, कैप्टन चंद्रशेखर गहतोड़ी, लेफ्टिनेंट पीएन जोशी, सूबेदार बुद्धि बल्लभ पांडे, जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी, दिनेश चंद्र भट्ट, गगन चंद्र रजवार, नायक मोहन गुरूगं सहित  पूर्व सैनिक शामिल रहे

■■ आउटरीच कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य

1- पेंशनभोगियों की पहचान:यह सुनिश्चित करना कि स्पर्श में आने वाले सभी रक्षा एवं

सभी रक्षा एवं रक्षा नागरिक पेंशनभोगियों की उचित पहचान हो।

2- जीवन प्रमाणीकरण: स्पर्श पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाणीकरण प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाना ताकि निर्बाध पेंशन वितरण सुनिश्चित किया जा सके।

3- शिकायत निवारण: शिकायतों का मौके पर ही समाधान करना तथा विस्तृत अनुवर्ती कार्रवाई के लिए अनसुलझे मुद्दों को रिकार्ड करना।

■■ कार्यक्रम की सफलता

यह कार्यक्रम काफी सफल रहा, जिसमें लेखा कार्यालय बीआरओ प्रोजेक्ट हीरक टनकपुर द्वारा कई मुद्दों और शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष मामलों को आगे विस्तृत अनुवर्ती कार्रवाई के लिए दर्ज किया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी उपस्थित लोगों को उनकी ज़रूरत की मदद मिले। 

■■ स्पर्श का महत्व

शिविर में रक्षा लेखा विभाग की वरिष्ठ अधिकारी संयुक्त निरंतक एन. गौहेन  ने कहा कि स्पर्श, रक्षा मंत्रालय की एक पहल है जिसका उद्देश्य रक्षा पेंशन की स्वीकृति और वितरण को स्वचालित करना है। यह पेंशन प्रशासन के लिए एक पारदर्शी और कुशल प्रणाली प्रदान करने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाता है, यह सुनिश्चित करता है कि पेंशन से संबंधित सभी प्रक्रियाएं सुव्यवस्थित हों और पेंशनभोगियों के लिए आसानी से सुलभ हों। 

■■ मीडिया से मुखातिब होते हुए लेखा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सुनील पांडे ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर  आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है, ताकि अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों तक पहुंचा जा सके। ये पहल यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण हैं कि सभी पेंशनभोगियों को बिना किसी देरी या परेशानी के वे लाभ मिलें, जिनके वे हकदार हैं। 

Tags :

जरूरी खबरें