Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

ABID SIDDIQUI : बेलबंद गोठ में बिजली विभाग का जनसुनवाई शिविर, 22 शिकायतों में 17 का मौके पर समाधान

Abid Hussain

Thu, Apr 9, 2026

बनबसा,  क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए आज बेलबंद गोठ स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, पिथौरागढ़ सर्किल द्वारा विशेष जनसुनवाई एवं शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपभोक्ताओं ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं।

शिविर के दौरान कुल 22 शिकायतें मंच के समक्ष प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि 5 मामलों को विधिवत सुनवाई के लिए दर्ज किया गया। उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान मंच के उपभोक्ता सदस्य शशि भूषण मैठाणी और तकनीकी सदस्य सुबोध कुमार त्यागी द्वारा किया गया।

उपभोक्ता सदस्य शशि भूषण मैठाणी ने विभाग को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि 10 दिनों के भीतर आईडीएफ और आरडीएफ श्रेणी के बिलों का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने साफ कहा कि उपभोक्ताओं को केवल एमयू श्रेणी के बिल ही दिए जाएं। यदि किसी उपभोक्ता को दो से अधिक गलत आईडीएफ/आरडीएफ बिल जारी होते हैं, तो ऐसे सभी बिल निरस्त कर दिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने विद्युत नियामक आयोग के नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

तकनीकी सदस्य सुबोध कुमार त्यागी ने कहा कि नए बिजली कनेक्शन देने में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि तय समय सीमा में कनेक्शन नहीं दिया जाता है, तो संबंधित उपभोक्ता मुआवजे के हकदार होंगे और ऐसे मामलों में मंच द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम में कनिष्ठ अभियंता बनबसा संजय सिंह राणा, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि रमा चौहान, दुर्वेंद्र सिंह चौहान, नफीस खान, प्रेम सिंह राणा, महेश चंद, धर्मेंद्र कुमार, बबलू कुरैशी, गुड़िया, शहीद, शबनम सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस शिविर ने ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत देते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा मजबूत किया है, वहीं विभाग को भी पारदर्शिता और समयबद्ध सेवा देने के लिए सख्त संदेश दिया गया है।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें