Mon 09 Mar 2026

ब्रेकिंग

अधिकारी चंपावत

रंजन आर्या (महाप्रबंधक) एनएचपीसी

रखोलिया सम्मानित, चारों ओर से मिल रही बधाइयां

समस्याओं का समाधान न होने पर 17 मार्च से दी आंदोलन की चेतावनी

मिला “कुमाऊँनी महिला संगठन” नाम

सुचना

महिला दिवस पर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. ऋतु : रखोलिया सम्मानित, चारों ओर से मिल रही बधाइयां

Abid Hussain

Mon, Mar 9, 2026

महिला दिवस पर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. ऋतु रखोलिया सम्मानित

हल्द्वानी, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋतु रखोलिया, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, बाल रोग विभाग, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज और चिकित्सा सेवा में उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में निदेशक क्रीड़ा राशिद सिद्दीकी एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी नैनीताल निर्मला पंत ने संयुक्त रूप से डॉ. ऋतु रखोलिया को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. रखोलिया ने बाल चिकित्सा के क्षेत्र में न केवल चिकित्सा सेवाएं प्रदान की हैं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

समारोह में कोच सुरेश पांडे, करण आर्या, वार्डन नितिन रावत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. ऋतु रखोलिया को महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक उदाहरण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महिला दिवस के इस विशेष अवसर पर दिया गया यह सम्मान चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और उनके महत्वपूर्ण योगदान को भी रेखांकित करता है।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें