Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

टनकपुर मे : राम रतन लाल भगवत सरन अटल उत्कृष्ट नाम से जाना पहचाना जाएगा टनकपुर गर्ल्स इंटर कॉलेज, जारी हुए निर्देश

Abid Hussain

Wed, May 21, 2025

टनकपुर/  भूमि दानदाता के परिजनों द्वारा  4 वर्ष तक की गई कोशिश रंग लाई है।  अटल उत्कृष्ट गवर्नमेंट गर्ल इंटर कॉलेज अब राम रतन लाल भगवत सरन अटल उत्कृष्ट  राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर के नाम से जाना पहचाना जाएगा। इस संबंध में उपसचिव/ संयुक्त सचिव एएफआई सीबीएसई की ओर से नाम जोड़ने का पत्र जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता जोशी एवं भूमि दान दाता के पौत्र अनिल सरन अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2021 में लाला राम रतन लाल भगवत सरन जीजीआईसी को सीबीएसई के तहत अटल उत्कृष्ट स्कूलों में शामिल किया गया था। अधिकारियों की लापरवाही के चलते उनके दादा राम रतन लाल और पिता भगवत सरन का नाम हटाकर अटल उत्कृष्ट जीआईसी कर दिया गया था। उसके बाद वर्ष 2021 यानी विगत 4 वर्षों से संबंधित अधिकारियों को पत्राचार कर  भूमि दाताओं के नाम जोड़ने की मांग की जा रही थी। श्री अग्रवाल के द्वारा लगातार 4 वर्षों तक की गई निरंतर कार्रवाई के चलते उनकी मेहनत रंग लाई है। इस संबंध में उपसचिव तथा संयुक्त सचिव ने  जीजीआईसी का नाम राम रतन लाल भगवत सरन अटल उत्कृष्ट किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। 

Tags :

जरूरी खबरें