Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

सीआईएसएफ स्थापना दिवस पर भव्य परेड का आयोजन, मुख्य अतिथि होंगे ऋषि : रंजन आर्या (महाप्रबंधक) एनएचपीसी

Abid Hussain

Mon, Mar 9, 2026


सीआईएसएफ स्थापना दिवस पर भव्य परेड का आयोजन, मुख्य अतिथि होंगे ऋषि रंजन आर्या (महाप्रबंधक) एनएचपीसी

टनकपुर/बनबसा। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) यूनिट बनबसा द्वारा कल मंगलवार को सीआईएसएफ रेज़िंग डे सेरेमनी परेड का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 09:00 बजे सीआईएसएफ परेड ग्राउंड एनएचपीसी कालोनी बनबसा में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऋषि रंजन आर्य, HOP (TPS) बनबसा, अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। इस अवसर पर सीआईएसएफ के अधिकारी एवं जवान परेड के माध्यम से अपनी अनुशासन, समर्पण और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करेंगे। सीआईएसफ बनबसा यूनिट के कमांडेंट राजेश कुमार ने जानकारी दी है कि यह समारोह सीआईएसएफ के स्थापना दिवस के अवसर पर देश की सुरक्षा में बल के योगदान को सम्मानित करने और जवानों के मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें