Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

आबिद सिद्दीकी : ऑपरेशन प्रहार के तहत रीठा साहिब पुलिस की कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार

Abid Hussain

Wed, May 27, 2026

ऑपरेशन प्रहार के तहत रीठा साहिब पुलिस की कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार

चम्पावत। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपद में गैर जमानती वारंटों के शत-प्रतिशत निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रीठा साहिब पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू वारंटों के अनुपालन में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 26 मई 2026 को थाना रीठा साहिब पुलिस टीम ने ग्राम उल्धन, जिला ऊधमसिंह नगर में सुरागरसी-पतारसी कर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त राम सिंह पुत्र सुग्रीव सिंह निवासी ग्राम उल्धन थाना खटीमा जिला ऊधमसिंह नगर, उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बुद्धि बल्लभ पाण्डेय, हेड कांस्टेबल विकार अहमद तथा हेड कांस्टेबल राजेश राणा शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।

Tags :

चंपावत पुलिस की कार्रवाई

जरूरी खबरें