Sun 03 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

सुचना

टनकपुर में श्रम विभाग का सराहनीय आयोजन, 365 निर्माण श्रमिकों को मिली : राहत सामग्री

Abid Hussain

Mon, Feb 2, 2026

टनकपुर। सोमवार को गांधी मैदान, टनकपुर में श्रम विभाग द्वारा उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए सामग्री वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत 365 पंजीकृत श्रमिकों को कंबल, छाता एवं टूल किट वितरित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष टनकपुर सुश्री तुलसी कुंवर उपस्थित रहीं। उन्होंने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे कार्यक्रम श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

इस अवसर पर नगर पालिका के सभासद दिलदार अली, हसीब अंसारी एवं पूर्व सभासद योगेश पाण्डेय, चर्चित शर्मा  मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्रम परवर्तन अधिकारी देवेश पांडे, निगम यादव के साथ-साथ पुलिस विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पी.एल.वी. (पैरा लीगल वॉलंटियर्स) की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने श्रमिकों को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। लाभार्थी श्रमिकों ने सामग्री पाकर खुशी जताई और श्रम विभाग तथा सरकार का आभार व्यक्त किया।

Tags :

मेहनत का मिला इनाम

जरूरी खबरें