Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

योग साधिकाओं ने हरेला पर्व पर लगाए स्मृति पौधे, बच्चों जैसा संरक्षण : करने का लिया संकल्प

Abid Hussain

Thu, Jul 16, 2026

लोहाघाट, 16 जुलाई। हरेला पर्व के अवसर पर आयुर्वेद आरोग्य मंदिर लोहाघाट की योग साधिकाओं ने योग अनुदेशिका सोनिया आर्या के नेतृत्व में सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में सामूहिक स्मृति पौधारोपण किया। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए रोपे गए पौधों की बच्चों की तरह देखभाल और सुरक्षा करने का संकल्प लिया।

योग अनुदेशिका सोनिया आर्या ने कहा कि यदि हम अपने बच्चों को स्वस्थ जीवन के साथ शुद्ध हवा और स्वच्छ पानी देना चाहते हैं तो अधिक से अधिक पौधारोपण करना होगा। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व मानव और प्रकृति के बीच अटूट संबंध का प्रतीक है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इस अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

कार्यक्रम में कमलेश उप्रेती, शोभा मुरारी, हेमा मुरारी, डॉली वर्मा, जानकी अधिकारी, रेखा बोहरा, गरिमा बोहरा, संगीता शर्मा, उषा इजरवाल, लक्ष्मी जोशी, रेखा जोशी, हेमा बोहरा, रीना खर्कवाल, भावना मुरारी, कमला बिष्ट, चंद्र ओली, दीपा खर्कवाल, विनीता पांडे, अंजू जोशी, दीपा जोशी और बबीता जोशी सहित अन्य योग साधिकाएं उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर साधिकाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि योग से जुड़ने के बाद उन्हें न केवल बेहतर स्वास्थ्य मिला, बल्कि उनके आचार-विचार, संस्कार और जीवनशैली में भी सकारात्मक परिवर्तन आया है, जिससे जीवन को नई दिशा और ऊर्जा मिली है।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें