25 वें शरदोत्सव मेले में चिकित्सा सेवा के देवदूत डॉ. रखोलिया का हुआ : सम्मान
■ शरदोत्सव मेले में चिकित्सा सेवा के देवदूत डॉ. रखोलिया का हुआ सम्मान
टनकपुर/चंपावत। रामलीला मैदान में आयोजित भव्य 25वें शरदोत्सव मेले में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अतुलनीय समर्पण और उत्कृष्ट कार्य के लिए रेडियोलॉजिस्ट व संयुक्त निदेशक, स्वास्थ्य विभाग डॉ. ललित मोहन रखोलिया को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री शंकर कोरंगा एवं संस्थापक अध्यक्ष, फिल्म निर्माता-निर्देशक विक्की योगी ने डॉ. रखोलिया को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
चिकित्सा क्षेत्र में वर्षों से लगातार सेवा व संवेदनशीलता के साथ कार्य करते आ रहे डॉ. रखोलिया को मंच से मिले इस सम्मान ने मेले का मान बढ़ाया। उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया कि स्वास्थ्य सेवा जैसे पवित्र दायित्व को उन्होंने मानवता की सेवा बनाकर निभाया है।
समारोह में वाकवे मॉल के प्रबंध निदेशक नीरज शारदा, विशिष्ट अतिथि उद्योगपति चरणजीत सिंह सेठी, स्वागत समिति की अध्यक्ष दीप्ति मेहता, हरीश पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश पलड़िया, मेला प्रबंधक राजू शर्मा, संयोजक जी.एस. रावत, कोस्तुभ चंदोला, डॉ. आशुतोष पंत, गीता थूवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शरदोत्सव की रौनक के बीच मिला यह सम्मान न केवल डॉ. रखोलिया की उपलब्धियों का गौरव है, बल्कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संदेश भी देता है।
Tags :
कामयाबी