Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

हिमाचल में गूंजा चम्पावत का नाम: SOG जवान नासिर हुसैन को शिमला पुलिस : का सम्मान

Abid Hussain

Tue, Apr 28, 2026

चम्पावत। उत्तराखंड के चम्पावत जनपद में तैनात स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के कांस्टेबल नासिर हुसैन को हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा सराहना पत्र प्रदान किया गया है। यह सम्मान उन्हें शिमला पुलिस की टीम को एक आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सहयोग देने के लिए दिया गया।

जारी प्रशंसा पत्र में जिला शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह (आईपीएस) ने उल्लेख किया है कि एफआईआर संख्या 05/2026, थाना रोहड़ू, जिला शिमला से संबंधित मामले में आरोपी को पकड़ने में नासिर हुसैन ने तत्परता, पेशेवर समन्वय और समर्पण का परिचय दिया। उनके सहयोग से पुलिस टीम को सफलता मिली।

पत्र में यह भी कहा गया है कि विभिन्न राज्यों की पुलिस के बीच इस प्रकार का समन्वय कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाता है और पुलिस सेवा की उच्च परंपराओं को दर्शाता है। नासिर हुसैन की कर्तव्यनिष्ठा और दूसरे पुलिस यूनिट की सहायता के लिए तत्परता को सराहनीय बताया गया है।

शिमला पुलिस ने उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस उपलब्धि से चम्पावत पुलिस और उत्तराखंड पुलिस का मान भी बढ़ा है।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें