Thu 12 Mar 2026

ब्रेकिंग

गोविंद आर्य (गैस प्रबंधक टनकपुर)

भव्य परेड, GM जावेद अंसारी ने जवानों की सराहना की

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने परिवहन निगम प्रबंधन को भेजा नोटिस

अधिकारी चंपावत

रंजन आर्या (महाप्रबंधक) एनएचपीसी

सुचना

स्थानीय व्यापारियों को नुकसान पहुँचाने की कोई मंशा नहीं — NHPC जीएम : ऋषि रंजन, प्रेस वार्ता कर दी सफाई

Abid Hussain

Fri, Mar 6, 2026

■ बैराज की सुरक्षा और उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लिया गया था निर्णय,

टनकपुर। पूर्णागिरी मेले के दौरान अस्थायी दुकानों को लेकर उठे विवाद के बीच एनएचपीसी के महाप्रबंधक (जीएम) ऋषि रंजन ने प्रेस वार्ता कर अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि एनएचपीसी का उद्देश्य किसी भी स्थानीय व्यापारी या दुकानदार को नुकसान पहुँचाना नहीं है। यह निर्णय केवल बैराज की सुरक्षा और उच्च अधिकारियों के निर्देशों के पालन के तहत लिया गया था।

प्रेस वार्ता के दौरान महाप्रबंधक ऋषि रंजन ने कहा कि शारदा बैराज एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थल है, जहां सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि बैराज के आसपास किसी भी प्रकार की गतिविधि या अस्थायी निर्माण को लेकर सुरक्षा एजेंसियों और उच्च अधिकारियों द्वारा समय–समय पर दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। उन्हीं निर्देशों के अनुरूप यह कदम उठाया गया।

उन्होंने कहा कि पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देना आवश्यक होता है। इसी कारण बैराज के आसपास अस्थायी दुकानों को लगाने के विषय में सावधानी बरती गई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस निर्णय के पीछे किसी भी व्यापारी या स्थानीय व्यक्ति के हितों को प्रभावित करने की कोई मंशा नहीं थी।

ऋषि रंजन ने कहा कि एनएचपीसी हमेशा स्थानीय जनता और व्यापारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के पक्ष में है। यदि इस मामले में किसी को किसी प्रकार की असुविधा हुई है तो प्रबंधन इस पर संवाद के माध्यम से समाधान निकालने के लिए भी तैयार है।

प्रेस वार्ता के दौरान एनएचपीसी के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करना उनकी जिम्मेदारी है, साथ ही स्थानीय लोगों के हितों का भी ध्यान रखा जाएगा।

गौरतलब है कि पूर्णागिरी मेले के दौरान अस्थायी दुकानों को लेकर स्थानीय व्यापारियों और जनता में आक्रोश देखने को मिला था। इसी मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए एनएचपीसी जीएम का पुतला भी फूंका गया था। अब जीएम ऋषि रंजन के इस बयान के बाद मामले में नया मोड़ आने की संभावना जताई जा रही है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें