Fri 24 Apr 2026

ब्रेकिंग

में उमड़ी भीड़, 70 लोगों को मिला लाभ

प्रधान न्योता भेजा

राहत, लोगों ने जताया आभार

पर लगेगा ब्रेक, नगर पालिका की पहल

तक खुद हटाओ, वरना सोमवार से जब्ती और जुर्माना तय

सुचना

चंपावत: कांग्रेस से जुड़े अब्दुल नाजिम का इस्तीफा, शहर में चर्चाओं का : दौर तेज

Abid Hussain

Thu, Apr 23, 2026

चंपावत: कांग्रेस से जुड़े अब्दुल नाजिम का इस्तीफा, शहर में चर्चाओं का दौर तेज

चंपावत निवासी और कांग्रेस से जुड़े अब्दुल नाजिम ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की जानकारी उनके फेसबुक अकाउंट पर साझा की गई पोस्ट के बाद तेजी से वायरल हो गई, जिसके बाद से शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि जो नाजिम हाल तक मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे, उन्होंने अचानक पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया।

इस संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता में अब्दुल नाजिम ने बताया कि पार्टी द्वारा उनकी बातों को गंभीरता से न लिया जाना और बिना सोचे-समझे निर्णय किए जाने  के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है।

इस घटनाक्रम ने कांग्रेस की स्थानीय इकाई की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि क्या यह सिर्फ एक व्यक्ति का निर्णय है या फिर आने वाले समय में पार्टी के भीतर और भी असंतोष खुलकर सामने आ सकता है।

वहीं, विपक्षी दल इस मुद्दे को कांग्रेस की कमजोरी और संगठनात्मक विफलता के तौर पर भुनाने की कोशिश में जुट सकते हैं। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस इस स्थिति को कैसे संभालती है और क्या नाजिम के इस्तीफे के बाद कोई नई राजनीतिक दिशा सामने आती है।

फिलहाल, चंपावत में यह मुद्दा चौराहों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा का केंद्र बना हुआ है और पूरे घटनाक्रम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें