Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

ऑपरेशन स्माइल 2026: लोहाघाट से गुमशुदा 42 वर्षीय जगदीश सिंह अधिकारी की : तलाश जारी, पुलिस ने जारी की अपील

Abid Hussain

Thu, Feb 12, 2026

चंपावत। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्माइल वर्ष 2026” के अंतर्गत जनपद चंपावत पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना लोहाघाट में पंजीकृत मुकदमा FIR No–44/2025, धारा 140(3) (BNS) बनाम अज्ञात के अंतर्गत एक गुमशुदगी का मामला दर्ज है।

पुलिस के अनुसार जगदीश सिंह अधिकारी, पुत्र स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी, निवासी ग्राम काकड़, पोस्ट बाराकोट, थाना लोहाघाट, जनपद चंपावत, उम्र लगभग 42 वर्ष, दिनांक 04 नवंबर 2025 से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका, जिसके बाद पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। साथ ही आसपास के जनपदों एवं राज्यों में भी सूचना प्रेषित की गई है। ऑपरेशन स्माइल के तहत गुमशुदा व्यक्तियों को सुरक्षित बरामद करने के उद्देश्य से फोटो व विवरण का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

प्रभारी AHTU (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट), जनपद चंपावत ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को गुमशुदा जगदीश सिंह अधिकारी के संबंध में कोई भी लाभप्रद सूचना प्राप्त हो तो तुरंत निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें—

📞 मोबाइल नंबर:

9458108715

8938996923

पुलिस ने कहा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। जनपद पुलिस ने नागरिकों से मानवीय आधार पर सहयोग करने की अपील की है, ताकि गुमशुदा व्यक्ति को शीघ्र सकुशल खोजा जा 

Tags :

चंपावत पुलिस की कार्रवाई

जरूरी खबरें