Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

टनकपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया : वरिष्ठ, युवा व नव मतदाताओं को किया गया सम्मानित, लोकतंत्र की मजबूती का लिया संकल्प

Abid Hussain

Mon, Jan 26, 2026

टनकपुर (चंपावत)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से  टनकपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बूथ संख्या 01 की बीएलओ सुषमा गुप्ता, बूथ संख्या 150 की बीएलओ चित्रा कश्यप, बूथ संख्या 151 की बीएलओ निर्मला बोहरा एवं चंद्रा तड़ागी, कोतवाली टनकपुर में हितेश वर्मा, गुरजीत सिंह, शंकर सहित पुलिस टीम, राजकीय उप चिकित्सालय में डॉ. मानवेंद्र शुक्ला, नर्सिंग स्टाफ, तहसील टनकपुर में सुनील वाल्मीकि तथा मनिहारगोठ क्षेत्र में मतदाताओं की सहभागिता के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों, बुजुर्ग मतदाताओं एवं पहली बार मतदाता बने युवाओं को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने बताया कि 25 जनवरी 1950 को निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी और 25 जनवरी 2011 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल द्वारा पहली बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी। तभी से यह दिवस लोकतंत्र के पर्व के रूप में निरंतर मनाया जा रहा है। इस वर्ष भारत देश अपनी 16वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस वर्षगांठ मना रहा है, जो आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के नेतृत्व में संपन्न हुई।

इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “मेरा भारत, मेरा वोट” रखी गई है, जो नागरिकों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनने का संदेश देती है।

इस अवसर पर सरकारी संस्थानों, आम जनता, वरिष्ठ मतदाताओं एवं नए मतदाताओं को लोकतंत्र में आस्था रखते हुए निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई गई। शपथ में यह भी संकल्प लिया गया कि धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से दूर रहकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा।

कार्यक्रम में पीएलवी अधिकार मित्र विजेंद्र अग्रवाल, पीएलवी इजहार अली, पीएलवी सोनी जहां, शमशाद बानो एवं रीता कनोजिया की भी सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने और मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें