Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

श्यामलाताल में योग दिवस पर मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि बनने का ग्राम : प्रधान न्योता भेजा

Abid Hussain

Fri, Apr 24, 2026

टनकपुर/चंपावत। ग्राम पंचायत सियाला (श्यामलाताल) की ओर से आगामी 21 जून 2026 (अंतरराष्ट्रीय योग दिवस) के अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष योग कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधान द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को औपचारिक पत्र भेजकर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि श्यामलाताल की पवित्र भूमि पर योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग भी भाग लेंगे। ग्राम पंचायत ने मुख्यमंत्री से कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने का अनुरोध किया है।

ग्राम प्रधान ने बताया कि यह आयोजन न केवल योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को भी मजबूती देगा। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि मुख्यमंत्री इस आमंत्रण को स्वीकार करते हैं या नहीं। यदि मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलती है, तो यह कार्यक्रम श्यामलाताल क्षेत्र के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक आयोजन साबित हो सकता है।

Tags :

यादगार पल

जरूरी खबरें