Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

आवारा कुत्तों का आतंक स्योहारे में नसीम चक्की मालिक पर हमला, : गंभीर रूप से घायल

Abid Hussain

Wed, Dec 17, 2025

आवारा कुत्तों का आतंक: स्योहारे में नसीम चक्की मालिक पर हमला, गंभीर रूप से घायल

बिजनौर / क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक का एक और मामला सामने आया है। नसीम चक्की वालों पर अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है तथा रेबीज के इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्योहारा इलाके में लंबे समय से आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं के बावजूद प्रशासन की उदासीनता से लोगों में नाराजगी साफ झलक रही है।

स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका से मांग की है कि आवारा जानवरों पर तत्काल नियंत्रण किया जाए, नियमित पकड़ अभियान चलाया जाए और क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की गंभीर घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Tags :

अधिकारियों की लापरवाही

जरूरी खबरें