Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 101 मामलों का निस्तारण, ₹85 : लाख से अधिक का सेटलमेंट

Abid Hussain

Sat, Mar 14, 2026

चम्पावत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के तत्वावधान में शनिवार को जिला न्यायालय परिसर चम्पावत तथा बाह्य न्यायालय टनकपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न वादों का आपसी सहमति के आधार पर त्वरित निस्तारण करते हुए कुल 101 मामलों में ₹85 लाख से अधिक की धनराशि का सेटलमेंट कराया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय अध्यक्ष/जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के अध्यक्ष अनुज कुमार संगल की अध्यक्षता तथा सचिव भवदीप रावते के दिशा-निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर जिला बार संघ चम्पावत, तहसील बार संघ टनकपुर के अधिवक्तागण, नामित सदस्य, पैनल अधिवक्ता, बैंक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में वादकारी उपस्थित रहे और आपसी सहमति से मामलों का निस्तारण कराया गया।

लोक अदालत की प्रथम पीठ, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चम्पावत द्वारा जिला न्यायालय चम्पावत में 35 वादों का निस्तारण करते हुए ₹19,26,600 का सेटलमेंट कराया गया। वहीं द्वितीय पीठ, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) टनकपुर की अदालत में 24 मामलों का निस्तारण करते हुए ₹26,36,750 की धनराशि का सेटलमेंट किया गया।

इसके अतिरिक्त प्री-लिटिगेशन स्तर पर मनी रिकवरी से संबंधित 42 मामलों का निस्तारण करते हुए ₹39,38,778 की धनराशि का सेटलमेंट किया गया।

इस प्रकार जनपद चम्पावत के समस्त न्यायालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कुल 101 वादों का सफल निस्तारण करते हुए ₹85,02,128 की धनराशि का सेटलमेंट कराया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से वादों का सरल, त्वरित एवं आपसी सहमति से निस्तारण होने पर वादकारियों को समय और धन की बचत के साथ शीघ्र न्याय मिलने से लोगों ने संतोष व्यक्त किया।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें