शहाना का चुनाव प्रचार अभियान जोरों पर, प्रधान पद की प्रबल दावेदार : शहाना ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना होगी उनकी पहली प्राथमिकता
टनकपुर/ ग्राम पंचायत मनिहारगोठ से ग्राम प्रधान पद के लिए श्रीमती शाहाना खातून ने अपना मजबूत दावा पेश किया है । उनका कहना है की बड़ी संख्या में ग्राम सभा मनिहार गोठ के लोग पात्रता रखने के बावजूद सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाने से वंचित रहे हैं। और ऐसे जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उनके चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे उनके पति मोहम्मद रफीक घर-घर जाकर लोगों से उनकी धर्मपत्नी के हाथों को मजबूत करने की अपील भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके समर्थकों की टीम दिन-रात उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटी हुई है। कहां की उन्हें सभी वर्गों से समर्थन की उम्मीद है। वह पहले से ही क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण के लिए आवाज उठाते रहे हैं। और उनके पास लंबा चौड़ा राजनीतिक अनुभव है। जिससे उनकी जीत का मार्ग प्रशस्त होता दिखाई दे रहा है। कहा की जीतने के बाद सभी को साथ लेकर विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
Tags :