Fri 08 May 2026

ब्रेकिंग

शंकर कोरंगा

को परेशानी, टैक्सी चालकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का लगा आरोप

विभाग से की कार्रवाई की मांग

उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

टनकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सुचना

फर्जी गैंगरेप मामले में भाजपा को बदनाम करने पर कांग्रेस माफी मांगे : : शंकर कोरंगा

Abid Hussain

Fri, May 8, 2026

बनबसा। राज्य स्तरीय जलागम परिषद के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री शंकर कोरंगा ने बनबसा स्थित एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चम्पावत में नाबालिग बालिका से कथित गैंगरेप के मामले को लेकर कांग्रेस ने बिना तथ्यों के भाजपा को बदनाम करने का प्रयास किया, जिसके लिए उसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

दर्जा राज्यमंत्री शंकर कोरंगा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में सरकार द्वारा ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं, जिससे विपक्ष पूरी तरह बौखलाया हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह झूठ और भ्रम फैलाकर भाजपा की छवि धूमिल करने की साजिश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देती आई है तथा किसी भी अपराध के मामले में निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की पक्षधर है। लेकिन कुछ राजनीतिक दल संवेदनशील मामलों को भी राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटते, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रेस वार्ता के दौरान शंकर कोरंगा ने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और जनहित योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रामीण क्षेत्रों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, हरीश पांडे, रुचि धस्माना, सूरज सक्सैना, दुर्वेंद्र चौहान, प्रमोद गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें