Mon 10 Aug 2026

ब्रेकिंग

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां; 15 महिलाओं को मिला नंदा शिखर सम्मान

शिवभक्त होंगे शामिल

निधन, टनकपुर में शोक की लहर

अभ्यर्थियों को मिलेगी वरीयता

एनएचपीसी ने सुरक्षा के साथ दी आवाजाही की अनुमति

सुचना

शारदा घाट बनबसा से निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, 500 से अधिक : शिवभक्त होंगे शामिल

Abid Hussain

Sun, Aug 9, 2026

टनकपुर/बनबसा। महाकाल के भक्तों की आस्था से जुड़ी भव्य पैदल कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। 11 अगस्त को काल चतुर्दशी के अवसर पर शारदा घाट, बनबसा से मां पूर्णागिरि भूमिया मंदिर, बमनपुरी तक कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में 500 से अधिक शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है। यात्रा में महिलाओं की ओर से कलश यात्रा भी निकाली जाएगी।

रविवार को मां पूर्णागिरि भूमिया मंदिर, बमनपुरी में कांवड़ यात्रा के आयोजन को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर के पुरोहित पंडित दया किशन पंत और मंदिर समिति अध्यक्ष जीवन सिंह नेगी ने की, जबकि संचालन भुवन भट्ट ने किया। बैठक में यात्रा के सफल और सुव्यवस्थित संचालन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं।

आयोजकों ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से कांवड़ यात्रा टनकपुर के शारदा स्नान घाट से शुरू होती रही है। इस वर्ष शारदा कॉरिडोर निर्माण के चलते टनकपुर में शारदा नदी का प्रवाह डायवर्ट किया गया है। ऐसे में टनकपुर से कांवड़ यात्रा शुरू करना संभव नहीं है। इसके चलते इस बार विधि-विधान और पूजन के साथ यात्रा का शुभारंभ शारदा स्नान घाट, बनबसा से करने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में क्षेत्र के श्रद्धालुओं, शिवभक्तों और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई। कांवड़ यात्रा के समापन के बाद 11 अगस्त को दोपहर 12 बजे मां पूर्णागिरि भूमिया मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

हर हर महादेव, बोल बम, जय मां पूर्णागिरि और जय भूमिया देव के जयकारों के साथ कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें