Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

मनिहारगोठ LHS-44 पर 5 फीट गहरे गड्ढे, हादसे का खतरा; एसडीएम ने रेलवे : से मांगी तत्काल व्यवस्था”

Abid Hussain

Mon, Aug 10, 2026

टनकपुर। मनिहारगोठ गांव में रेलवे अंडरब्रिज LHS-44 से गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर बने गहरे गड्ढों को लेकर प्रशासन ने रेलवे से तत्काल सुरक्षा व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। उपजिलाधिकारी पूर्णागिरि (टनकपुर) कार्यालय की ओर से 6 अगस्त 2026 को वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर, पूर्वोत्तर रेलवे, पीलीभीत को पत्र भेजकर गड्ढों को भरने अथवा समतल कराने की मांग की गई है।

पत्र के अनुसार, ग्राम सभा मनिहारगोठ की ओर से अंडरब्रिज LHS-44 से गांव की ओर सड़क निर्माण के लिए पूर्व में प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिलाधिकारी चम्पावत के 13 जुलाई 2026 के पत्र के क्रम में सड़क निर्माण का प्रस्ताव रेलवे की अनुमति नहीं मिलने के कारण लंबित है।

इधर रेलवे द्वारा ट्रैक निर्माण एवं विद्युत पोल लगाए जाने के कारण मार्ग पर करीब 4 से 5 फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे आमजन का आवागमन बेहद जोखिमपूर्ण हो गया है। प्रशासन ने आशंका जताई है कि इन गड्ढों में बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के गिरने से दुर्घटना हो सकती है।

पत्र में बताया गया है कि मामले में IR-RBCS पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया गया था तथा रेलवे की ओर से Wayleave Charges Sheet भी जारी की जा चुकी है। सड़क निर्माण की अनुमति का मामला वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय), पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर के स्तर पर लंबित है।

एसडीएम ने रेलवे से अनुरोध किया है कि अंतिम अनुमति एवं कार्रवाई पूरी होने तक जनहित और सुरक्षा को देखते हुए गड्ढों को तत्काल भरकर/समतल कर दिया जाए अथवा उन्हें समतल कराने के लिए अनापत्ति प्रदान की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें