Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

बाह्य न्यायालय टनकपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

पंडित जीबी पंत की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई, मरीजों को वितरित किए फल

तीन साल से लापता किशन सिंह की तलाश, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद

जारी किए नोटिस

नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

सुचना

जनपद चंपावत में एक माह तक चलेगा अज्ञात शवों की शिनाख्त अभियान, पुलिस : ने मांगा जनसहयोग

Abid Hussain

Thu, Jun 25, 2026

चम्पावत। जनपद चम्पावत में वर्ष 2021 से मई 2025 के बीच बरामद हुए अज्ञात शवों की शिनाख्त के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) बनबसा को अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार 05 जून 2026 से एक माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य पूर्व में बरामद उन अज्ञात शवों की पहचान कराना है जिनकी शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है।

पुलिस विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास वर्ष 2021 से मई 2025 के दौरान बरामद अज्ञात शवों अथवा लंबे समय से लापता व्यक्तियों के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह निकटतम पुलिस थाने या एएचटीयू बनबसा से संपर्क कर सूचना उपलब्ध कराएं। पुलिस का कहना है कि जनसहयोग से अज्ञात शवों की पहचान कर उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Tags :

चंपावत पुलिस की कार्रवाई

जरूरी खबरें