Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

मां पूर्णागिरि मेला: नववर्ष पूर्व संध्या पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, : पुलिस बल को दिया गया विशेष ब्रीफिंग

Abid Hussain

Tue, Dec 30, 2025

टनकपुर/ आगामी नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले विश्वविख्यात मां पूर्णागिरि मेले को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दे रहा है। पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा जारी आदेश–निर्देशों के अनुपालन में आज मंगलवार को कोतवाली टनकपुर परिसर में एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक की अध्यक्षता सीओ वन्दना वर्मा, टनकपुर द्वारा की गई, जबकि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर  चेतन सिंह रावत विशेष रूप से मौजूद रहे।

ब्रीफिंग के दौरान मां पूर्णागिरि मेला ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल, पीएसी, आईआरबी तथा फायर सर्विस के अधिकारी एवं कर्मचारियों को मेले के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित चुनौतियों, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, आपातकालीन परिस्थितियों तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।

क्षेत्राधिकारी टनकपुर द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ब्रीफिंग उपरांत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी स्थलों के लिए रवाना हो गए। पुलिस प्रशासन ने आम जनमानस से भी अपील की है कि मेले के दौरान प्रशासन का सहयोग करें एवं नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित रूप से मां पूर्णागिरि के दर्शन लाभ प्राप्त करें। प्रशासन की सतर्कता और समन्वित तैयारी से इस बार मां पूर्णागिरि मेला श्रद्धा, सुरक्षा और सुव्यवस्था की मिसाल बनेगा।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें