Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

एनसीआरटी प्रशिक्षण में उत्तराखंड की चार वार्डन्स चयनित, प्रेमा ठाकुर : का चयन उल्लेखनीय, उत्तराखंड का बढ़ाया मान

Abid Hussain

Wed, Jan 28, 2026

■■ छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर देशव्यापी पहल, उत्तराखंड का बढ़ा मान

भोपाल/ टनकपुर। विद्यालयों एवं छात्रावासों में अध्ययनरत छात्राओं के मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास को सशक्त बनाने की दिशा में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीआरटी) ने बड़ा कदम उठाया है। इसी क्रम में केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान, भोपाल में शिक्षकों एवं वार्डन्स के लिए गाइडेंस एंड काउंसलिंग विषय पर उच्चस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में मनोविज्ञान आधारित सत्रों के माध्यम से किशोरावस्था से जुड़ी जटिल समस्याओं, तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास निर्माण, करियर मार्गदर्शन, व्यवहारिक परामर्श, भावनात्मक संतुलन एवं जीवन कौशल विकास जैसे अहम विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक और प्रभावशाली प्रशिक्षण दिया गया। सत्रों में यह स्पष्ट किया गया कि शिक्षक और वार्डन छात्राओं की भावनात्मक चुनौतियों को समय रहते पहचानकर उन्हें सकारात्मक और सुरक्षित भविष्य की ओर कैसे अग्रसर कर सकते हैं।

कार्यक्रम में देशभर से चयनित शिक्षकों एवं वार्डन्स ने भाग लिया। उत्तराखंड राज्य से चार वार्डन्स का चयन इस राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण के लिए किया गया, जिनमें श्रीमती प्रेमा ठाकुर का चयन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। उनके चयन से न केवल संबंधित संस्था बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ा है।

इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री महेरबान सिंह बिष्ट एवं खंड शिक्षा अधिकारी श्री भारत जोशी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित वार्डन्स को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण एवं सर्वांगीण विकास के लिए समय की मांग हैं।

प्रशिक्षण के माध्यम से अर्जित ज्ञान एवं अनुभव आने वाले समय में विद्यालयों और छात्रावासों में सकारात्मक शैक्षिक वातावरण, सशक्त परामर्श व्यवस्था तथा छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।

Tags :

मेहनत का मिला इनाम

जरूरी खबरें