Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

हुआ भावपूर्ण वर्णन

धामी सरकार के UCC तक का जोरदार समर्थन

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

टनकपुर पालिका बोर्ड की बैठक में कई अहम फैसले

सुचना

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे का विशेष इंतजाम, : चलेगी स्पेशल ट्रेनें

Abid Hussain

Sun, Jun 7, 2026

बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने 8, 9 और 10 जून 2026 को विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए बरेली-मथुरा तथा कासगंज-कानपुर अनवरगंज के बीच यूपी पुलिस एग्जाम स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 05309/05310 बरेली जंक्शन-मथुरा जंक्शन-बरेली जंक्शन तथा गाड़ी संख्या 05311/05312 कासगंज-कानपुर अनवरगंज-कासगंज के बीच विशेष रूप से संचालित की जाएंगी। इसके अलावा विभिन्न मार्गों पर चलने वाली कई पैसेंजर एवं एक्सप्रेस ट्रेनों को नियंत्रित (कंट्रोल) और पुनर्निर्धारित (री-शेड्यूल) किया गया है।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि परीक्षार्थियों की बढ़ी हुई संख्या को देखते हुए कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को राहत मिल सके। अभ्यर्थियों एवं यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क विभाग ने सभी संबंधित स्टेशनों एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। रेलवे प्रशासन का कहना है कि परीक्षा अवधि के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें