Sat 08 Aug 2026

ब्रेकिंग

निधन, टनकपुर में शोक की लहर

अभ्यर्थियों को मिलेगी वरीयता

एनएचपीसी ने सुरक्षा के साथ दी आवाजाही की अनुमति

रहा भव्य सैनिक स्मारक अंतिम चरण में

पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया सशक्त संदेश

सुचना

बनबसा भारत नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार, : एसएसबी का अभियान सफल

Abid Hussain

Wed, Aug 27, 2025

नशीली दवाओं के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार, एसएसबी का अभियान सफल

बनबसा/  भारत नेपाल सीमा पर एस. एस. बी. को भारी सफलता मिली है। सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने नशा मुक्त अभियान के तहत नशीली दवाओ के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है।  बताया जा रहा है कि मनोहर लाल कमांडेंट 57 वीं वाहिनी सीमा बल के निर्देशन में देर रात्रि  सीमा चौकी बनबसा की जांच टीम द्वारा चेक पोस्ट पर नियमित जांच की जा रही थी।

उसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में देखा गया, जिसे रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान उसके पास से हो नशीले इंजेक्शन बुप्रोनोरफिलीन 32, प्रोमेथाज़ीन 32, डायजेपाम 01 नशीले इंजेक्शन सहित अन्य नशीली एवं प्रतिबंधित दवाइयों का खेप बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मनोज शाहू (आयु 39 वर्ष), पुत्र – भीम शाहू, निवासी – कंचनपुर, जिला महेन्द्रनगर, नेपाल के रूप में हुई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह उक्त मादक पदार्थों की भारत से नेपाल तस्करी कर रहा था। इस कार्रवाई से एसएसबी ने सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध आवाजाही पर तगड़ा प्रहार किया है। यह उपलब्धि एसएसबी के कार्मिकों की सजगता, कर्तव्यनिष्ठा और नशामुक्त समाज के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। बरामद नशीली सामग्री को आगे की विधिक कार्यवाही हेतु थाना बनबसा, जिला चम्पावत को सुपुर्द कर दिया गया है। उक्त अभियान का नेतृत्व दिनेश कुमार यादव, सहायक कमांडेंट ने किया, जिसमें उप-निरीक्षक कोमल सिंह, आरक्षी फूल हसन तथा आरक्षी प्रवीण कुमार सम्मिलित रहे। सशस्त्र सीमा बल तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। तथा भविष्य में भी इसी प्रकार की सतर्कता एवं कड़ी निगरानी बनाए रखेगा। ताकि सीमा क्षेत्र को नशे एवं अवैध गतिविधियों से मुक्त किया जा सके।

Tags :

जरूरी खबरें