A. H. SIDDIQUI✍️ : भारत नेपाल बॉर्डर पर SSB की चप्पे चप्पे पर नजर, चलाया जा रहा है सघन चेकिंग अभियान
टनकपुर/ पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही भारत नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी है। इसी बीच भारत नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सशस्त्र सीमा बल द्वारा भारत -नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। 
भारत नेपाल सीमा पर सभी अंतरराष्ट्रीय चेक पोस्ट और संवेदनशील क्षेत्र में कड़ी निगरानी की जा रही है। एस एस बी और स्थानीय पुलिस द्वारा वाहनों व्यक्तियों और सामानों की गहन जांच की जा रही है। सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल एवं पुलिस संयुक्त रूप से सीमा पर गस्त और जांच अभियान चला रही है।
भारत से नेपाल और नेपाल से भारत आने जाने वाले लोगों के कागजात की जांच के साथ इलेक्ट्रिक मशीन से तलाशी ली जा रही है। बता दे नेपाल स्थित बाबा दर्शन के लिए इस समय पूर्णागिरि मेले मे श्रद्धालुओं के आने का क्रम लगातार जारी है सशस्त्र सीमा बल के उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बॉर्डर पर चेकिंग अभियान लगातार जारी है बॉर्डर पर आने जाने वाले यात्रियों की सघन चेकिंग की जा रही है। 
उन्होंने अपील की है कि कोई अपरिचित चेहरा दिखे या कोई संदिग्ध दिखे तो तुरंत सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस को सूचना देने की बात कही है।
Tags :