Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

“बनबसा को भी मिले खेल का हक: स्टेडियम की मांग को लेकर उठी जोरदार आवाज” : “बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए स्टेडियम जरूरी”रजवार

Abid Hussain

Sun, Mar 22, 2026

बनबसा/चम्पावत: टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में खेल सुविधाओं की कमी को लेकर अब स्थानीय युवाओं और जनप्रतिनिधियों की आवाज़ तेज होती जा रही है। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ता सावन चंद रजवार ने मुख्यमंत्री से बनबसा में एक मिनी अथवा पूर्ण विकसित स्टेडियम बनाए जाने की मांग उठाई है।

सावन चंद रजवार ने अपने संदेश में कहा कि बनबसा क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाना अत्यंत आवश्यक है, लेकिन खेल सुविधाओं के अभाव में यहां के प्रतिभाशाली बच्चे अपने हुनर को निखारने से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र में एक स्टेडियम का निर्माण होता है, तो इससे न केवल युवाओं को बेहतर मंच मिलेगा बल्कि उनका भविष्य भी उज्जवल हो सकेगा।

उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि कैरियर बनाने का एक मजबूत माध्यम बन चुका है। ऐसे में बनबसा जैसे क्षेत्र को इस बुनियादी सुविधा से अछूता रखना उचित नहीं है। उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा कि जिस प्रकार अन्य क्षेत्रों में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, उसी प्रकार बनबसा को भी प्राथमिकता दी जाए।

सावन चंद रजवार ने यह भी कहा कि स्टेडियम बनने से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और वे गलत रास्तों से दूर रहकर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हो सकेंगे। उन्होंने विनम्रतापूर्वक अपील की कि बनबसा क्षेत्र की इस छोटी लेकिन महत्वपूर्ण मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र के बच्चों और युवाओं का भविष्य अंधकारमय न होकर सुनहरा बन सके।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें