Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

लायंस क्लब टनकपुर ने रात्रिकालीन रेलगाड़ियों की मांग तेज की, जीएम को : सौंपा ज्ञापन

Abid Hussain

Fri, Nov 28, 2025
  1. लायंस क्लब टनकपुर ने रात्रिकालीन रेलगाड़ियों की मांग तेज की, जीएम को सौंपा ज्ञापन

टनकपुर। लायंस क्लब टनकपुर ने क्षेत्र की लंबे समय से उपेक्षित रेल सेवाओं को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए 27 नवंबर 2025 को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में टनकपुर से दिल्ली, लखनऊ, देहरादून सहित प्रमुख शहरों के लिए रात्रिकालीन रेलगाड़ियाँ तत्काल प्रारंभ करने की मांग की गई।

क्लब पदाधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सीमांत जनपद चम्पावत के लाखों यात्रियों को वर्षों से बेहतर रेल सुविधाओं का इंतजार है और रात्रि ट्रेनें न चलना यहां की जनता के साथ सीधी उपेक्षा है। उन्होंने दिल्ली, लखनऊ और देहरादून के लिए शताब्दी एक्सप्रेस के परिचालन की भी पुरजोर मांग रखी।

वार्ता के दौरान महाप्रबंधक महोदय ने टनकपुर स्टेशन से पार्सल सेवा शुरू करने पर सकारात्मक विचार व्यक्त किया, जिसे क्लब ने क्षेत्र के व्यापारियों के लिए बड़ी राहत बताते हुए सराहा, पर साथ ही रात्रि ट्रेनों को लेकर शीघ्र ठोस कार्रवाई की अपेक्षा दोहराई।

इस मौके पर क्लब अध्यक्ष लायन अनुराग अग्रवाल, उपाध्यक्ष लायन रचित मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष लायन दीपक जैन, पूर्व अध्यक्ष लायन वैभव अग्रवाल, लायन पुनीत शारदा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

क्लब पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि रात्रिकालीन ट्रेनें शुरू नहीं की गईं, तो वे इस मुद्दे को व्यापक जनआंदोलन का रूप देने को बाध्य होंगे।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें