Sat 23 May 2026

ब्रेकिंग

सुरेश उप्रेती निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित

भविष्य अधर में

आईशा परवीन रहीं प्रथम

परिवार की लौटी मुस्कान 

मयंक पंत को मिला सम्मान

सुचना

टनकपुर क्रय-विक्रय समिति की कमान अमित जुकरिया के हाथ, पत्रकार : सुरेश उप्रेती निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित

Abid Hussain

Sat, May 23, 2026


■■टनकपुर क्रय-विक्रय समिति की कमान अमित जुकरिया के हाथ, सुरेश उप्रेती निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित

ʼ■■समर्थकों ने कंधों पर उठाकर किया स्वागत, बोले अमित — किसानों के चेहरों पर मुस्कान लाना होगी पहली प्राथमिकता

चंपावत। टनकपुर क्रय-विक्रय समिति के संपन्न हुए चुनाव में अमित जुकरिया ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। उन्होंने समिति के पूर्व अध्यक्ष भुवन चंद गहतोड़ी की धर्मपत्नी निर्मला गहतोड़ी को तीन मतों से पराजित किया। चुनाव में अमित जुकरिया को सात मत प्राप्त हुए, जबकि निर्मला गहतोड़ी को चार मत मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चंद्र उप्रेती निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

निर्वाचन अधिकारी तपन गडकोटी एवं विवेक वर्मा ने निर्वाचित प्रतिनिधियों के नामों की औपचारिक घोषणा की। निर्वाचन प्रक्रिया में वीडियोग्राफर शोभित अग्रवाल द्वारा भी सहयोग किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

अध्यक्ष पद पर जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने अमित जुकरिया को कंधों पर उठाकर जोरदार स्वागत किया तथा फूल-मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर अमित शाह, गोविंद बोहरा, रोहित खोलिया, पूर्व सभासद दीपक सुतेड़ी, विवेक ओली, कपिल खर्कवाल, चंपावत के सभासद नंदन तड़ागी, नवीन जोशी, देवी दत्त जोशी, अर्जुन मेहरा समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई दी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित जुकरिया ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्रय-विक्रय समिति के माध्यम से किसानों के हितों को मजबूत करना और किसानों के चेहरों पर मुस्कान लाना होगा। उन्होंने समिति को किसानों के लिए और अधिक उपयोगी एवं सक्रिय बनाने का भरोसा दिलाया।

वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए सुरेश चंद्र उप्रेती को भी लोगों ने शुभकामनाएं दीं। पेशे से पत्रकार श्री उप्रेती मूल रूप से गंगसीर गांव के निवासी हैं तथा वर्तमान में बनबसा में निवास करते हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन पर जिले भर के पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें