Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

टनकपुर में जनगणना प्रशिक्षण संपन्न, अधिकारियों की मौजूदगी में : दिलाई गई शपथ

Abid Hussain

Wed, Apr 15, 2026

टनकपुर / नगर पालिका परिषद टनकपुर में आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत आयोजित तीन दिवसीय ‘प्रगणक एवं सुपरवाइजर’ प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 से 15 अप्रैल 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना से जुड़े तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई, वहीं अंतिम दिन फील्ड में ले जाकर HLO ऐप के माध्यम से डिजिटल सर्वे का अभ्यास भी कराया गया।

समापन अवसर पर आयोजित शपथ समारोह में चार्ज अधिकारी, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी, जनगणना लिपिक, मास्टर ट्रेनर तथा फील्ड ट्रेनर्स की उपस्थिति में सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों ने ईमानदारी, गोपनीयता और शुद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान समूह फोटोग्राफी भी की गई। अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों को निर्देशित करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यम से सटीक डेटा संकलन ही जनगणना की सफलता का मुख्य आधार है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें