Tue 25 Aug 2026

ब्रेकिंग

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

ग्रामीणों ने जताया आभार

सुचना

: टनकपुर नगर उद्योग व्यापार मंडल ने वितरित किए सदस्यता प्रमाण पत्र, व्यापारियों में खुशी की लहर

टनकपुर /नगर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से व्यापारियों को सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किया गए। प्राप्त समाचार के अनुसार गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने  सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरण किए।  व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल ने मीडिया से रूबरू होते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।

उन्होंने  कहा कि व्यापारी संगठन से जुड़कर संगठन मजबूत कर रहे हैं। उद्योग व्यापार मंडल प्रशासन और व्यापारी के बीच पुल का काम करता है।

और कहा हम सभी इस बात का संकल्प लेते हैं कि सभी मिलकर सामाजिक एकता को मजबूत करेंगे। इस मौके पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, महामंत्री संजय पांडे, कोषाध्यक्ष गिरीश वर्मा  मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें