Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

सहकारिता मेले में टनकपुर पुलिस का जागरूकता अभियान—साइबर अपराधों से : बचाव की दी सीख

Abid Hussain

Mon, Nov 17, 2025

■■ सहकारिता मेले में टनकपुर पुलिस का जागरूकता अभियान—साइबर अपराधों से बचाव की दी सीख

टनकपुर/ गांधी ग्राउंड टनकपुर में उत्तराखंड सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित सहकारिता मेला 2025 में आज कोतवाली टनकपुर पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को आधुनिक डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक  अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में साइबर अपराध, नए कानून, नशा उन्मूलन एवं महिला सुरक्षा से जुड़े अपराधों के विरुद्ध निरंतर जनजागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। उसी क्रम में कोतवाली पुलिस टीम ने आज मेले में जागरूकता सत्र आयोजित कर लोगों को सतर्क रहने का संदेश दिया।पुलिस टीम मे चेतन सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक टनकपुर, उ0नि0 तेज कुमार, चौकी प्रभारी मनिहारगोठ, म0कां0 शोभा शर्मा, सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

🔹 कार्यक्रम में दी गई प्रमुख जानकारियाँ

साइबर अपराधी OTP, फिशिंग लिंक, बैंक कॉल, फर्जी एप व सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी कर रहे हैं—इस पर विशेष चेतावनी दी गई।

इंटरनेट, मोबाइल और डिजिटल भुगतानों में वृद्धि के साथ साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं—लोगों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने को कहा गया।

YONO SBI, RTO चालान, Wedding Invitation जैसे फर्जी APK फाइल के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी के बारे में विस्तार से बताया गया।

🚨 डिजिटल अरेस्ट—नया साइबर धोखाधड़ी तरीका

पुलिस टीम ने बताया कि अपराधी वीडियो कॉल कर खुद को CBI, साइबर सेल, ED या अन्य एजेंसी का अधिकारी बताकर लोगों को Online अर्जेस्ट (Digital Arrest) करने की झूठी कहानी बनाते हैं और जांच के नाम पर उनकी धनराशि अपने खातों में ट्रांसफर करवा लेते हैं।

लोगों को इस धोखाधड़ी से बचने और ऐसी किसी भी कॉल पर तुरंत 1930 पर शिकायत करने की सलाह दी गई।

📌 Do’s & Don’ts – क्या करें, क्या न करें

लोगों को सरल और व्यावहारिक तरीकों से साइबर सावधानियां बताई गईं—

किसी भी लिंक या ऐप को बिना जांचे डाउनलोड न करें।

अजनबी कॉल करने वाले से OTP, बैंक विवरण, पिन साझा न करें।

किसी भी प्रकार की धमकी या संदिग्ध फोन कॉल पर तुरंत सूचना दें।

पुलिस टीम ने कहा—

“जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।

Stop 🛑 Think 🤔 Action ✅ ”

📞 तत्काल शिकायत के लिए

1930 — राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन

www.cybercrime.gov.in — आधिकारिक पोर्टल

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें