Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

टनकपुर न्यूज़:  मनिहार गोठ मे 3 घंटे चला बवाल, गणमान्य लोगों की : मौजूदगी में समझौते से निपटा,

Abid Hussain

Thu, Sep 18, 2025

■■ टनकपुर न्यूज़:  मनिहार गोठ मे 3 घंटे चला बवाल, समझौते से  निपटा

टनकपुर। ग्राम पंचायत मनिहार गोठ मे प्रधान एवं वार्ड सदस्यों के साथ अभद्रता का मामला आखिरकार समझौते से निपट गया। बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात  हुए बवाल से गांव में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया था। मामले  को लेकर चौकी पहुंचे ग्राम प्रधान सहित जनप्रतिनिधियों और पुलिस के बीच कई बार गहमा गहमी का माहौल देखने को मिला। फिलहाल  इस मामले मे गणमान्य लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

 प्राप्त समाचार के अनुसार वार्ड सदस्य नजीर हुसैन की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि  गांव निवासी एक महिला द्वारा ग्राम प्रधान और उनके साथ अभद्रता की गई है। घटना के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि  पुलिस चौकी पहुंचकर कार्रवाई की मांग करने लगे। काफी देर तक पुलिस कर्मियों के साथ जनप्रतिनिधियों की आपस में तकरार होती रही। इस दौरान पुलिस की ओर से दोनों पक्षों को सुनने के बाद कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया। लेकिन ग्राम प्रधान शाहाना खातून ने करवाई न किए जाने की बात कही।  कुछ देर तक चली वार्ता के बाद गणमान्य लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षो में समझौता हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष चौकी से चले गए। उप निरीक्षक तेज कुमार  ने बताया कि आपसी सहमति से दोनों पक्षों में समझौता हो गया। मामले में नियमानुसार कार्रवाई पर अमल किया जा रहा है।

■■ गलती की माफी मांगने पर किया समझौता

ग्राम प्रधान शाहाना खातून का कहना है कि प्रकरण के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने अपनी गलती की माफी मांगी। तथा भविष्य में पुनरावृति न करने की बात कही। इस पर लिखित रूप से समझौता कर लिया गया। इधर क्षेत्र के लोगों ने पुलिस के आला अधिकारियों से मनिहारगोठ चौकी में कर्मचारियों की संख्या  बढाए जाने की भी मांग की है।

भाजपा अल्पसंख्यक  प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमजद हुसैन ने कहा कि इस संदर्भ में कप्तान साहब से वार्तालाप कर चौकी में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए अनुरोध किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान शाहाना खातून, मोहम्मद रफीक, रिजवान अली, मुबाशशिर अली, शक्तिमान यूनियन के उपाध्यक्ष नसीब हुसैन, रियासत हुसैन, तनवीर हुसैन सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें