Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

टनकपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: रॉन्ग साइड और काली फिल्म वाले वाहनों पर : चला डंडा, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

Abid Hussain

Thu, Jul 23, 2026

टनकपुर। सड़क सुरक्षा को लेकर टनकपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों और वाहनों पर प्रतिबंधित काली फिल्म लगाकर घूम रहे चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले कई वाहन चालकों को रोककर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश, क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक टनकपुर के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजर रखी गई। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि रॉन्ग साइड वाहन चलाना और वाहनों पर प्रतिबंधित काली फिल्म लगाना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित दिशा में ही वाहन चलाने और वाहनों पर प्रतिबंधित काली फिल्म का प्रयोग न करने के लिए जागरूक भी किया गया। पुलिस ने आमजन से अपील की कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें, नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

इस विशेष अभियान में  वरिष्ठ उपनिरीक्षक पूरण सिंह तोमर, उपनिरीक्षक जितेंद्र बिष्ट,  अकरम अहमद, अपर उपनिरीक्षक भूपेन्द्र धामी, हेड कांस्टेबल कमल कुमार, रामलाल, विक्रम रावत, कांस्टेबल हितेश वर्मा तथा डायल-112 के हेड कांस्टेबल कैलाश चौसाली एवं कांस्टेबल मनोज मौजूद रहे।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें