Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

09 सदस्यीय संचालक मंडल का किया गया गठन, अंजू बनी अध्यक्ष : उन्नति महिला स्वायत्त सहकारिता देवीधुरा पाटी की संपन्न हुई प्रथम वार्षिक आम सभा। 

Abid Hussain

Fri, Sep 26, 2025

चंपावत! 26 सितम्बर, उन्नति महिला स्वायत्त सहकारिता देवीधुरा पाटी की प्रथम वार्षिक आम सभा निवर्तमान अध्यक्ष हिमानी बिष्ट की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन देवीधुरा में आयोजित की गई।अध्यक्ष हिमानी ने शेयरधारकों का स्वागत करते हुए वार्षिक प्रगति एवं वित्तीय रिपोर्ट को प्रस्तुत किया।

बिजनेस प्रमोटर सिमरन ने आडिट व समिति के टर्न ओवर, लाभांश की जानकारी दी।

आम सभा में 09 सदस्यीय संचालक मंडल का गठन करने के उपरांत संचालकों द्वारा आपस में विचार विमर्श कर अध्यक्ष पद पर अंजू देवी, तुलसी देवी कोषाध्यक्ष तथा पार्वती जोशी का सचिव हेतु सर्वसम्मति से चयन किया गया, तथा आम सभा द्वारा अपने बीच से तीन सदस्यीय मध्यस्थता व लेखा उप समिति का गठन किया गया। 

सहायक प्रबंधक मूल्य संवर्धन सुनील कुमार ने रीप में संचालित गतिविधियों व योजनाओं की जानकारी दी।

आम सभा के दौरान ग्रामोत्थान के ज्ञान प्रबंधन नीरज पंत ने स्वायत्त सहकारिता अधिनियम के अंतर्गत प्रक्रियाबद्ध तरीके से पारदर्शिता के साथ वार्षिक सभा के संचालन व प्रबंधन में संचालक मंडल व संघ स्टाफ को सहयोग व मार्गदर्शन दिया गया और नव गठित संचालकों को बधाई देते हुए शपथ दिलायी गयी। 

कार्यक्रम में ग्रामोत्थान परियोजना के ब्लॉक टीम से हरेंद्र नेगी, आईपीआरपी हेमा जोशी, महिमा, खुशबू बिष्ट तथा संकुल संघ स्टाफ ने आमसभा संचालन के दौरान प्रक्रिया के सुगमीकरण में सहयोग प्रदान किया गया।

इधर ग्रामोत्थान के सहायक प्रबंधक संस्थाएं ने जानकारी दी कि परियोजना क्षेत्र चंपावत में रीप व एनआरएलएम के मार्गदर्शन में संचालित सभी 20 सहकारिताओं की वार्षिक व वित्तीय रिपोर्ट संचालक मंडल के माध्यम से 15 अक्टूबर तक उप निबंधन कार्यालय चंपावत को जमा करा दी जायेंगी।

Tags :

जरूरी खबरें