Thu 06 Aug 2026

ब्रेकिंग

अभ्यर्थियों को मिलेगी वरीयता

एनएचपीसी ने सुरक्षा के साथ दी आवाजाही की अनुमति

रहा भव्य सैनिक स्मारक अंतिम चरण में

पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया सशक्त संदेश

पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

सुचना

धामी सरकार का वीर जवानों को सम्मान, बनबसा में 37.82 लाख की लागत से बन : रहा भव्य सैनिक स्मारक अंतिम चरण में

Abid Hussain

Thu, Aug 6, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा साकार, 62 शहीदों के नाम होंगे अमर

टनकपुर/बनबसा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को धरातल पर उतारते हुए जनपद चम्पावत के बनबसा में 37.82 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन सैनिक स्मारक का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। धामी सरकार की इस महत्वाकांक्षी पहल का उद्देश्य जनपद के वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को स्थायी सम्मान देना और नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार करना है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के तहत निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित हो सके। बुधवार को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल उमेद सिंह (सेवानिवृत्त), कैप्टन भानी चन्द (सेवानिवृत्त) तथा नगर पंचायत बनबसा के जूनियर इंजीनियर प्रकाश चंद ने निर्माणाधीन स्मारक का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि सैनिक स्मारक का लगभग 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब केवल जनपद चम्पावत के 62 वीर शहीदों के नाम स्मारक पर अंकित किए जाने का कार्य शेष है। इसके लिए प्रमाणित सूची कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी गई है और यह कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल उमेद सिंह (सेवानिवृत्त) ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि स्मारक उनकी परिकल्पना के अनुरूप उत्कृष्ट स्वरूप में तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि यह स्मारक जनपद के वीर शहीदों के अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रसेवा का अमर प्रतीक बनेगा।

उन्होंने कहा कि सैनिक स्मारक केवल एक इमारत नहीं, बल्कि देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञ श्रद्धांजलि है। यह आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और वीरता की प्रेरणा देगा तथा चम्पावत के लोगों के लिए गौरव का केंद्र बनेगा।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अधिकारियों को शेष कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि शीघ्र ही इस स्मारक को जनसामान्य को समर्पित किया जा सके।

धामी सरकार की यह पहल उत्तराखंड के वीर सैनिकों और शहीदों के सम्मान के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सैनिकों के गौरव और बलिदान को सहेजने की दिशा में यह स्मारक आने वाले वर्षों तक राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा का सशक्त केंद्र बनेगा।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें