Sun 26 Apr 2026

ब्रेकिंग

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

37.22 करोड़ के बजट को मंजूरी

तिथि आगे बढ़ाने की करी मांग

में उमड़ी भीड़, 70 लोगों को मिला लाभ

सुचना

टनकपुर के बेटों का जलवा: यश ने मारी बाजी, मयंक भी चमका — जिले से लेकर : प्रदेश तक गूंजा नाम!

Abid Hussain

Sat, Apr 25, 2026

टनकपुर के बेटों का जलवा: यश ने मारी बाजी, मयंक भी चमका — जिले से लेकर प्रदेश तक गूंजा नाम!

टनकपुर/चम्पावत। मेहनत, लगन और लक्ष्य के दम पर टनकपुर के दो होनहार छात्रों ने ऐसा परचम लहराया कि पूरा जिला गर्व से सिर ऊंचा कर रहा है। लाला चम्बाराम विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के छात्र यश अवस्थी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 93.80% अंक हासिल कर जिला टॉप कर लिया, जबकि प्रदेश में भी 17वां स्थान झटककर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया।

यश के अंक किसी धमाके से कम नहीं—

👉 हिंदी: 93

👉 अंग्रेजी: 97

👉 गणित: 96

👉 भौतिक विज्ञान: 97

👉 रसायन विज्ञान: 86

साधारण परिवार से आने वाले यश के पिता दीपक अवस्थी एक दुकानदार हैं, जबकि माता गृहणी हैं। लेकिन सपने बड़े हैं—यश का लक्ष्य शिक्षक बनना है। रोजाना 6 घंटे की पढ़ाई ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। खास बात यह कि 10वीं में भी उन्होंने 96.20% अंक लाकर प्रदेश मेरिट में 17वां और जिले में पहला स्थान हासिल किया था।

💥 मयंक जोशी ने भी दिखाई ताकत, 92.80% के साथ प्रदेश में 23वां स्थान 💥

इसी स्कूल के दूसरे सितारे मयंक जोशी ने भी कमाल कर दिया।

👉 कुल अंक: 464/500 (92.80%)

👉 गणित: 98

👉 भौतिक विज्ञान: 97

👉 रसायन विज्ञान: 90

👉 हिंदी: 91

👉 अंग्रेजी: 88

मयंक ने प्रदेश में 23वां स्थान हासिल कर यह साबित कर दिया कि टनकपुर प्रतिभाओं की धरती है। वे रोजाना 8 घंटे पढ़ाई करते थे और उनका भी सपना शिक्षक बनकर समाज को दिशा देना है। मयंक के पिता ललित मोहन जोशी पंडित हैं और माता धारणा जोशी गृहणी हैं।

■■ बधाइयों की बरसात, हर कोई कर रहा सलाम

इन दोनों छात्रों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिलाधिकारी मनीष कुमार, प्रधानाचार्य कृष्णावर्धन जोशी सहित कई गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें