Fri 29 May 2026

ब्रेकिंग

मार्गों का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण

ईद-उल-अजहा पर पेश इमामों का सम्मान, मस्जिदों के विकास कार्यों का मिला आश्वासन

कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

ईद-उल-अजहा को लेकर तैयारियां पूरी, विभिन्न मस्जिदों में नमाज का समय घोषित

डिस्पैच प्रक्रिया 8 जून से

सुचना

मनिहारगोठ में गरजा संगठन का शंखनाद, प्रशिक्षण महाअभियान में : कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

Abid Hussain

Fri, May 29, 2026

टनकपुर । पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत शक्ति केंद्र मनिहारगोठ में आयोजित बैठक में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश और संगठन के प्रति समर्पण खुलकर देखने को मिला। बैठक की अध्यक्षता शक्ति केंद्र संयोजक अमजद हुसैन ने की, जबकि संचालन शक्ति केंद्र प्रभारी हरीश कलोनी ने दमदार अंदाज में किया।

बैठक में मुख्य वक्ता  हरिश चंद हैसियत ने भाजपा के संघर्षमय इतिहास को याद करते हुए कहा कि “यह पार्टी सत्ता के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और विचारधारा के लिए बनी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और बलिदान ने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाया है।”

उन्होंने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज देश विकास, राष्ट्रवाद और मजबूत नेतृत्व की राह पर आगे बढ़ रहा है, जबकि विपक्ष केवल भ्रम और राजनीति फैलाने में जुटा है।

जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मुवश्शिर अली ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर घर तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाकर विपक्ष के झूठ का जवाब दें।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों और तालियों के बीच संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर रिजवान हुसैन, समीर अहमद, जावेद अली, गुरु पांडे, मोहम्मद अमीन, नसीब हुसैन, नज़ीर हुसैन, इम्तियाज हुसैन, अकबर हुसैन, शाहिद अली, मोहम्मद मोहसिन, फखरुद्दीन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें