हरेला पर्व पर विद्युत उपखंड कार्यालय में लगाए गए फलदार एवं औषधि पौधे : यह पर्व देता है प्रकृति संरक्षण का संदेश ■ जेई नरेंद्र
टनकपुर / मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड राज्य में एक दिन में 5 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में टनकपुर में विभिन्न संस्थाओं एवं कार्यालयो में बढ़ चढ़कर पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार को एसडीओ मयंक भट्ट के निर्देश पर विद्युत कर्मियों ने विद्युत उपखंड कार्यालय परिसर में फलदार तथा औषधीय पौधे रौपे। 
बताया गया कि उक्त कार्यक्रम जेई नरेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जेई नरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि यह पर्व प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है इस दिन लोग पौधारोपण करके प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी फैलाते हैं. साथ ही यह पर्व अच्छी फसल की कामना करने का दिन है. यही नहीं हरेला एकता का भी प्रतीक है। इस दौरान एस एस ओ मनोज कांडपाल, नितिन श्रीवास्तव, प्रमोद रावत, जय बल्लभ जोशी, सुनील शर्मा, गीता बिस्ट, हिमानी बोहरा, शालिनी, गोमा, राजेंद्र सिंह, सुमेर चंद, योगेश भट्ट, राजेश राणा, अरुण गोस्वामी, तौफीक अहमद, प्रमोद राणा आदि विद्युत कर्मी मौजूद रहे।
Tags :