Sat 16 May 2026

ब्रेकिंग

जीतकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

टनकपुर कोतवाली में किया शैक्षिक भ्रमण

तक अधर में,तीन स्तरों से भेजे गए प्रस्ताव, लेकिन शासन स्तर पर कार्रवाई शून्य

एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज, प्रभावितों ने दी जनआंदोलन की चेतावनी

हाईमास्ट लाइट होती तो शायद बच जाती जान” : सावन चंद्र रजवार

सुचना

सिर्फ पत्राचार तक सीमित शिक्षा विभाग, सैलानीगोठ कॉलेज में पद सृजन आज : तक अधर में,तीन स्तरों से भेजे गए प्रस्ताव, लेकिन शासन स्तर पर कार्रवाई शून्य

Abid Hussain

Fri, May 15, 2026

✍️छात्र हितों के साथ हो रहा खिलवाड़

चम्पावत। राजकीय इंटर कॉलेज सैलानीगोठ में नए पदों की मांग को लेकर शिक्षा विभाग का रवैया सवालों के घेरे में आ गया है। विद्यालय प्रशासन से लेकर खंड शिक्षा अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक लगातार पत्राचार होने के बावजूद आज तक नए पदों की बहाली नहीं हो पाई है। इससे क्षेत्र के छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जबकि विभागीय अधिकारी केवल फाइलें आगे बढ़ाने तक सीमित नजर आ रहे हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने 23 मई 2025 को छात्र संख्या और विषयवार आवश्यकता को देखते हुए इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल स्तर पर नए पद सृजन का प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने भी प्रस्ताव को अग्रसारित किया और मुख्य शिक्षा अधिकारी चम्पावत ने 31 मई 2025 को माध्यमिक शिक्षा निदेशक, देहरादून को पत्र भेजकर शासन स्तर पर कार्रवाई की मांग की। बावजूद इसके, महीनों बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

सबसे गंभीर बात यह है कि राजनीति विज्ञान समेत कई विषयों में पदों की आवश्यकता बताई गई, लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते छात्र शिक्षक संकट से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा विभाग केवल कागजी कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर छात्रों का भविष्य अंधेरे में धकेला जा रहा है।

क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते पदों की बहाली नहीं हुई तो इसका सीधा असर बोर्ड परीक्षाओं और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ेगा। उन्होंने शासन और शिक्षा विभाग से तत्काल नए पद स्वीकृत कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें